Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

कोल्हुई कस्बे में बीमार और लाचार व्यक्ति का नहीं हो सका उपचार, हाथ में गंभीर संक्रमण की आशंका

लावारिस होने के कारण इलाज के अभाव में तड़प रहा व्यक्ति, जिम्मेदारों की पहल का इंतजार

महराजगंज। कोल्हुई कस्बे में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ और लावारिस बताए जा रहे व्यक्ति की दयनीय स्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति के एक हाथ में गंभीर घाव और सूजन है तथा उसकी उंगलियों में सड़न जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घाव से समय-समय पर मवाद और खून निकल रहा है, जिससे व्यक्ति को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। दर्द के कारण वह लगातार कराहता नजर आ रहा है, लेकिन लावारिस होने और देखभाल करने वाला कोई परिजन न होने के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए व्यक्ति को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते इलाज नहीं मिलने पर उसकी स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!