Uncategorized

दुर्गा मंदिर के पास अमृत सरोवर में रहस्यमयी तरीके से मर रहीं मछलियां, ग्रामीणों में चिंता

महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के बगल में बने अमृत सरोवर में मछलियों की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से लगातार सरोवर में मछलियां मृत अवस्था में मिल रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन सरोवर में कई मछलियां मृत पाई जा रही हैं। अभी तक उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी जांच नहीं कराई गई तो बड़ी संख्या में मछलियां मर सकती हैं और सरोवर का जल भी प्रदूषित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कराकर मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मछलियों की मौत किसी बीमारी, पानी में ऑक्सीजन की कमी या किसी अन्य कारण से हो रही है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द ही पानी और मृत मछलियों के नमूनों की जांच कराकर मामले का खुलासा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!