ई-रिक्शा पर 15 बोरी खाद लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार, कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा पर लदी 15 बोरी खाद (यूरिया व डीएपी) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में शनिवार (27 जून 2026) को थाना कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं तस्करी रोकथाम अभियान चला रही थी। इसी दौरान कोल्हुई कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पास एक संदिग्ध ई-रिक्शा (संख्या UP56BT4778) को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
जांच में ई-रिक्शा से 10 बोरी यूरिया और 5 बोरी डीएपी (DAP) खाद बरामद हुई, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तस्करी में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर खाद और ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया।
थाना कोल्हुई में अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 111 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मामला सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह
कांस्टेबल राहुल सिंह (थाना कोल्हुई)




