Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नौतनवा पुलिस ने 45 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष नौतनवा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा 10 जून 2026 को शाम लगभग 6:30 बजे नेशनल हाईवे-24 स्थित सम्पतिहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UP56AD0512 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बोरी से 45 बन्टी-बबली लाइम अवैध देशी शराब बरामद हुई। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह (चौकी प्रभारी सम्पतिहा)

उपनिरीक्षक मनीष कुमार

कांस्टेबल सुनील सिंह

कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा

पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!