Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

रोजगार सेवकों ने किया कलमबंद हड़ताल,EPF,पूर्व में बकाया 8 माह का मानदेय न मिलने पर हड़ताल

महराजगंज : जिले के बृजमनगंज ब्लॉक पर रोजगार सेवकों ने अपने प्रमुख मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल करने का ऐलान किया है ज्ञात हो कि पिछले 8 महीनों से बकाया मानदेय 19 माह से बकाया EPF भुगतान मानदेय वृद्धि ,19 वर्षों से कार्यरत GRS का नियमितीकरण ,4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा लागू करने को लेकर बृजमनगंज ब्लॉक के समस्त रोजगार सेवकों ने ब्लॉक परिसर में कलमबंद हड़ताल करने का ऐलान किया है उपायुक्त श्रम रोजगार जनपद महराजगंज को निवेदन लिखते हुए रोजगार सेवक अपने मांगों को लेकर लगातार अड़े हुए हैं मांगे ना पूरी होने पर रोजगार सेवकों द्वारा हड़ताल जारी रखने की बात कही गई है वही अपनी प्रमुख मांगे पूरा होने के बाद हड़ताल बंद करने का ऐलान भी किया है जिसमें रोजगार सेवकों द्वारा प्रमुख मांगे इस प्रकार से हैं

8 महीने से बकाया मानदेय भुगतान

19 माह से बकाया EPF भुगतान मानदेय वृद्धि

19 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवको का नियमितीकरण, 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा मुख्य रूप से शामिल है वही रोजगार सेवकों ने मांगे पूरी होने पर हड़ताल बंद करने को कहा है ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र विजय यादव ,उपाध्यक्ष सतर जीत महामंत्री दिव्य प्रकाश के साथ रोजगार सेवक राम मिलन प्रजापति , अरविंद कुमार ,धर्मेंद्र सिंह ,राम निवास, संजय ,,महादेव प्रसाद ,राममिलन ,श्यामबदन एवं समस्त रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!