Uncategorized
महराजगंज: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस ने बहरामपुर से दबोचा

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना पनियरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 354/2026 में वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को ग्राम गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा एवं कांस्टेबल राघवेन्द्र शामिल रहे।




