त्रिलोकपुर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

सिद्धार्थनगर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 292/25, सरकार बनाम नजरुल्लाह से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान नजरुल्लाह पुत्र बिस्मिल्लाह, निवासी ग्राम बुड्ढी खास, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय
कांस्टेबल सोनू शर्मा
पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।




