Uncategorized

महराजगंज: छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

महराजगंज। जिले के चौक थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को पीड़िता के मामा ने थाना चौक में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार ने उनकी छह वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 216/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस और 5M/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस टीम ने 19 नवंबर को खजुरिया मोड़, ग्राम दरहटा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार (33 वर्ष), पुत्र रामदुलारे चौधरी, निवासी मधुबनी बड़का टोला, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक बृजभान यादव और कांस्टेबल अभय कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!