महराजगंज: फरेंदा पुलिस ने 26 साल पुराने मुकदमे में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
परसामहन्थ गांव में घर से पकड़े गए तीनों आरोपी, आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजे गए

महराजगंज। जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम ने 16 नवंबर 2026 को ग्राम परसामहन्थ में दबिश देकर तीनों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तीनों वारंटी वर्ष 2000 के मुकदमा संख्या 649/2000, धारा 323, 504 और 452 भादवि से संबंधित हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजाराम पुत्र गोमल (72 वर्ष), सुभाष पुत्र राजाराम (40 वर्ष) और लक्षिमन उर्फ सिपाही पुत्र रामबली (55 वर्ष) शामिल हैं। तीनों ग्राम परसामहन्थ, थाना फरेंदा के निवासी हैं।
पुलिस ने तीनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार प्रजापति, कांस्टेबल बिरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे।




