Uncategorized
मोहाना पुलिस के दो जवान बने फरिश्ता, नदी में डूब रहे दो मासूम बच्चों की बचाई जान

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना पुलिस के दो जवानों ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए नदी में डूब रहे दो मासूम बच्चों की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहाना पुल पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी के पानी में करीब 10 वर्ष उम्र के दो बच्चे डूबने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजूद मोहाना थाना में तैनात साइबर सेल कार्यालय के कांस्टेबल नीरज कुमार गौड़ और कांस्टेबल धीरज खरवार ने बिना देर किए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नदी में डूब रहे दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दोनों पुलिसकर्मियों की तत्परता से दो मासूम बच्चों की जान बच गई। जवानों के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
कभी-कभी वर्दी सिर्फ कानून की पहचान नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने की उम्मीद भी बन जाती है।




