सोनौली पुलिस पर मारपीट में घायल व्यक्ति का मेडिकल न कराने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 गौतम बुद्ध नगर के निवासी साबिर अली ने आरोप लगाया है कि मारपीट में घायल उनके भाई का पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
साबिर अली द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे उनके भाई की दुकान के अंदर कुछ लोगों ने घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके भाई के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
तहरीर में बताया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने धमकी दी और जान से मारने की बात कही। घटना की सूचना मिलने पर साबिर अली मौके पर पहुंचे और अपने घायल भाई को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चोटों की गंभीरता का पता चला।
इसके बाद साबिर अली ने सोनौली कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सवाल यह है कि मारपीट में घायल व्यक्ति का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया या नहीं? पीड़ित द्वारा मेडिकल न कराए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी।
इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई तो सीयूजी नंबर बंद मिला




