Uncategorized

सिद्धार्थनगर: हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों को माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद पुत्र रमजान, निवासी बर्डपुर नंबर 11, टोला पिछौरा; आमीर जाद पुत्र ऐश मोहम्मद, निवासी बर्डपुर नंबर 11, टोला कंचनपुर; और शहजाद खान पुत्र मो. नईम खान, निवासी बर्डपुर नंबर 12, टोला रतनपुरवा, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना सिद्धार्थनगर में मुकदमा अपराध संख्या 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन्द्र, हेड कांस्टेबल सुरेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल अमरेन्दु तिवारी, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल अंगद सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!