Uncategorized

ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस और एसएसबी ने की बैठक, नशे व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कवच अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 18 अक्टूबर को खुनुआ चौकी पर ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की।

गोष्ठी में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नशे से प्रभावित लोगों को मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तरीके से समझाकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराधों और महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

यह अभियान एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!