Uncategorized
सिद्धार्थनगर: लोटन पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। जनपद में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली लोटन पुलिस ने 15 अक्टूबर 2026 को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वाद संख्या 07/2023 से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान:
- संजय उपाध्याय पुत्र जयप्रकाश उपाध्याय, निवासी ग्राम धरनिहवा, थाना कोतवाली लोटन, सिद्धार्थनगर।
- जयप्रकाश उपाध्याय पुत्र शिलमन उपाध्याय, निवासी ग्राम धरनिहवा, थाना कोतवाली लोटन, सिद्धार्थनगर।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामदास, उपनिरीक्षक रवींद्र यादव, हेड कांस्टेबल संजय गुप्ता और कांस्टेबल संजीत गुप्ता शामिल रहे।




