महराजगंज: चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
सिंदुरिया पुलिस ने नहर फाटक के पास से आरोपी को पकड़ा, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।

महराजगंज। जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है।
पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपी निवासी जशवंत गिरी की तहरीर पर उनकी बहन रीमा गिरी (35) की हत्या के आरोप में सिंदुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 210/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिंदुरिया पुलिस ने 14 अक्टूबर 2026 को हरिहरपुर टोला मोतीपुर स्थित नहर फाटक के पास से नामजद आरोपी रविशंकर (37) पुत्र रोशन, निवासी हरिहरपुर टोला अकटहवा, थाना सिंदुरिया, महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव और हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।




