ककरहवा बॉर्डर पर 10 बोरी यूरिया खाद के साथ ई-रिक्शा बरामद, एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 10 बोरी यूरिया खाद और एक ई-रिक्शा बरामद किया। मौके से एक भारतीय युवक को गिरफ्तार कर बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 04 अक्टूबर 2026 को ककरहवा नर्सरी के सामने मगरहिया मोड़ पर चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप पुत्र रामराज, निवासी ग्राम पतिला, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद यूरिया खाद और ई-रिक्शा को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पुलिस एवं एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम ने की।
कार्रवाई में शामिल टीम: उपनिरीक्षक कृष्णा कुमार शर्मा (SSB), उपनिरीक्षक अशोक कुमार (चौकी प्रभारी ककरहवा), आरक्षी अनुराग तिवारी, मुख्य आरक्षी रुथला नरेश (SSB), आरक्षी उत्तम कुमार राय (SSB) और आरक्षी आशीष (SSB) शामिल रहे।




