कोल्हुई में पुलिस-राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई, 46 बोरी अवैध यूरिया बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में यूरिया की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम बटईडीहा से 46 बोरी भारत ब्रांड यूरिया बरामद की है। बरामदगी के बाद संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा/नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को उपजिलाधिकारी नौतनवा कुनाल, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सुदेव पटेल तथा थाना कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ग्राम बटईडीहा से कुल 46 बोरी भारत ब्रांड यूरिया बरामद हुई।
बरामद यूरिया को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस और राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अवैध यूरिया तस्करी में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी नौतनवा कुनाल, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सुदेव पटेल, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, सुरेन्द्र कुमार शाह और महिला कांस्टेबल पिंकी शामिल रहीं।




