बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर महिला गिरफ्तार

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अन्तरजनपदीय गिरोह की गैंग लीडर महिला अभियुक्ता मंजू पत्नी विजय बहादुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों, दुकानों और वाहनों में सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह का नेटवर्क महराजगंज और गोरखपुर जनपदों तक फैला हुआ बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में बृजमनगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 194/2026, धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्ता
मंजू पत्नी विजय बहादुर, निवासी आराजी मतौनी, पोस्ट कुसुमी बाजार, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 45 वर्ष।
गिरोह के अन्य सदस्य
पुलिस के अनुसार गिरोह में सरिता पत्नी रामभवन, सोना पत्नी छोटेलाल, कुन्ती पत्नी जत्तन, मंजू पत्नी राजेश और इन्दल पुत्र गामा शामिल हैं। ये सभी गोरखपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मंजू के खिलाफ चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गुलरिहा, नौतनवा, राजघाट और बृजमनगंज थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक निरंजन राय, उपनिरीक्षक आलोक यादव, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव, कांस्टेबल हृदयराम यादव, संदीप गौतम, राहुल तिवारी और महिला कांस्टेबल अंजलि सिंह शामिल रहीं।




