Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

इटवा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन में 30 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना इटवा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 172/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी को चोरी के मौके पर बरामद माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष पुत्र हरेन्द्र बहादुर, निवासी ग्राम सिरसिया, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा एवं कांस्टेबल सचिन यादव, थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!