भारत-नेपाल सीमा पर 04 बोरी यूरिया खाद के साथ एक गिरफ्तार, कस्टम को सौंपा

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 04 बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल के साथ एक भारतीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद खाद और साइकिल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 28 जुलाई 2026 को सीमा स्तम्भ संख्या 543/01 के पास चेकिंग के दौरान 04 बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल बरामद की।
मामले में पुलिस ने वीरेन्द्र गुप्ता पुत्र उदयराज गुप्ता, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम दूल्हा शुमाली टोला ककरहवा, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे बरामद सामान सहित कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह, एसएसबी ककरहवा, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल पिंटू सरोज, एसएसबी के मुख्य आरक्षी ढिजेश बारी तथा आरक्षी आनंद कुमार पाल, सर्वेश कुमार और महेश चंद्र मीणा शामिल रहे।




