Uncategorized
मोहाना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाद संख्या 193/2025, धारा 147 बीएनएसएस, थाना मोहाना से संबंधित वसूली वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी ककरहवा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल पिन्टू सरोज और कांस्टेबल अनुराग तिवारी शामिल रहे।




