Uncategorized
महराजगंज: NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, कोल्हुई पुलिस ने करूआवल चौराहे से दबोचा

महराजगंज। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने बालजीत मौर्य पुत्र रामबहादुर मौर्य, निवासी ग्राम सिरवत, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 34 वर्ष को करूआवल चौराहा, थाना कोल्हुई से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ परिवाद संख्या 4974/19 में धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 डी.पी. एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हाकिमचंद और कांस्टेबल बबलू यादव, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज शामिल रहे।




