Uncategorized

एनबीडब्ल्यू वारंट में फरार दो वारंटी गिरफ्तार, त्रिलोकपुर पुलिस ने न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई 18 जुलाई 2026 को की गई।

पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी द्वारा वाद संख्या 3051/24, धारा 452, 323, 504, 506 भारतीय दंड संहिता में जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में पुलिस टीम ने गोविन्दलाल उर्फ साधू पुत्र स्व. काशीराम तथा कन्हैयालाल पुत्र स्व. काशीराम, निवासी सरोथर कठौतिया, थाना त्रिलोकपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन यादव एवं आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार गोंड शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!