Uncategorized

कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस को एक और सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना कोल्हुई पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में भानु कहार (35 वर्ष) पुत्र लौटन कहार, निवासी ग्राम कुशहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 725/2021 में भारतीय न्याय संहिता से पूर्व लागू प्रावधानों के तहत धारा 323, 504, 506 भादवि तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(x) के मामले में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेक चौबे एवं कांस्टेबल राजू यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!