Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: बर्डपुर में लगी ग्राम चौपाल, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर के तहसील नौगढ़ अंतर्गत विकास खंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत बर्डपुर नं. 06 में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🔹 श्रम कार्ड बनवाकर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की अपील।

🔹 पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर, जिससे ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज संभव हो सके।

🔹 राशन वितरण में पारदर्शिता, वरासत के मामलों का शीघ्र निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों को पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश।

🔹 जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!