Uncategorized
गुमशुदा बालक को मोहाना थाना की पुलिस ने किया बरामद

सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना की पुलिस ने रिश्तेदारी में आए बालक की गुमशुदा होने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही घंटों में बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।परिजनों द्वारा मोहाना थाना की पुलिस को भूरी भूरी प्रशंसा और धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।




