बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना बृजमनगंज में पीस कमेटी बैठक आयोजित

महराजगंज : आगामी बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत एसडीएम व सीओ फरेंदा द्वारा थाना बृजमनगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदायों के लोगों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने हेतु कहा गया। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने की अपील करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




