Uncategorized

मोहाना पुलिस ने ककरहवा चौकी पर की पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

सिद्धार्थनगर। आगामी मां लक्ष्मी पूजा एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मोहाना थाना क्षेत्र की ककरहवा पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, संभ्रांत व्यक्तियों, लक्ष्मी पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों तथा व्यापार मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को शासन, उच्चाधिकारियों एवं माननीय न्यायालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी आयोजकों एवं क्षेत्र के लोगों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!