Uncategorized

सड़क हादसे में बच्चे की मौत के मामले में वांछित चालक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था वाहन

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त मंजेश पासवान (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने उसे 30 अक्टूबर को रानीपुर चौराहे से आगे पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रघुनाथपुर टोला गिदहा निवासी मंजेश पासवान पुत्र रामचन्द्र पासवान पर आरोप है कि वह बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान हुई दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी।

मामले में विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को बदलकर धारा 105 बीएनएस कर दिया। मुकदमा अपराध संख्या 239/2026 में धारा 281/105 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार और कांस्टेबल शुभम पाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!