Uncategorized

विधायक विनय वर्मा ने 800 रसोइया बहनों को साड़ी और मिठाई भेंटकर किया सम्मानित

शोहरतगढ़ में दीपावली पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह, पत्नी बबिता वर्मा भी रहीं मौजूद

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर रसोइया बहनों के सम्मान में आयोजित समारोह में लगभग 800 रसोइया बहनों को साड़ी और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित शिवपति इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शोहरतगढ़, जोगिया, बर्डपुर और नौगढ़ ब्लॉक की रसोइया बहनें शामिल हुईं।

इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती बबिता वर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान रसोइया बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम, शिवपति पीजी कॉलेज एवं शिवपति इंटर कॉलेज के प्राचार्य और प्रधानाचार्य सहित भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस) तथा निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक विनय वर्मा ने रसोइया बहनों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पोषण और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका अहम है। उनका परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव सम्मान का हकदार है।

कार्यक्रम के अंत में सभी रसोइया बहनों और उनके परिवारों को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही मां लक्ष्मी और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!