Uncategorized

सिद्धार्थनगर: खरगवार-नकथर के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। खरगवार और नकथर गांव के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब छह बजे खरगवार और नकथर गांव के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. एसके भारती की टीम ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान लालचंद (22) पुत्र परशुराम, निवासी धोबहा, गौरडीह मिश्रौलिया और इंद्रजीत (35) पुत्र स्वर्गीय हरिराम चौहान, निवासी डोहरिया बुजुर्ग, थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई है। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की सूचना पर शोहरतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दौरान थाना प्रभारी शेषमणि पाण्डेय, निरीक्षक अतिउल्लाह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल रामकरन निषाद और कांस्टेबल धर्मनाथ यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!