Uncategorized
सिद्धार्थनगर: धूप में सुखाए जा रहे पटाखों में विस्फोट, भैंस जख्मी; पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में पटाखों में जोरदार विस्फोट होने से भैंस जख्मी हो गई। मामले में पुलिस की ओर से अपडेट जारी किया गया है।
पुलिस के अनुसार, लाइसेंसधारक द्वारा धूप में सुखाए जा रहे पटाखों पर भैंस का पैर पड़ने से विस्फोट हुआ। घटना में जख्मी भैंस का इलाज पशु चिकित्सक की देखरेख में कराया जा रहा है।
वहीं, पटाखों के भंडारण और रख-रखाव को लेकर उसका बाजार थाना पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल है कि लाइसेंसधारक द्वारा पटाखों को सुखाने और उनके भंडारण में निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं? इसका जवाब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।




