Uncategorized

यूरिया खाद की तस्करी के लिए ‘सेफ जोन’ बना सोनचिरैया-परासखाड़ मार्ग, बाइक पर तीन-तीन बोरी ले जा रहे तस्कर

महराजगंज। जिले के कोल्हुई बाजार क्षेत्र में यूरिया खाद की कथित तस्करी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोनचिरैया-परासखाड़ मार्ग से मोटरसाइकिलों पर तीन-तीन बोरी यूरिया खाद ले जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि कुछ लोग बिना बोरी बांधे ही मोटरसाइकिल से खाद का परिवहन कर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय स्तर पर इस मार्ग से यूरिया खाद की आवाजाही को लेकर चर्चा तेज है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि इस रास्ते से लगातार खाद की तस्करी हो रही है, तो संबंधित विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही है? क्या तस्करों को कार्रवाई का भय नहीं है?

खाद की किल्लत बढ़ने की आशंका

यदि खाद की अवैध तस्करी पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में स्थानीय किसानों को यूरिया खाद की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों की जरूरतों को देखते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और सोनचिरैया-परासखाड़ मार्ग पर खाद की अवैध आवाजाही की जांच के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!