Uncategorized

कोल्हुई पुलिस ने वांछित दंपती को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 3 अक्टूबर 2026 को थाना कोल्हुई में दर्ज मुकदमा संख्या 152/2026 से संबंधित है।

पुलिस के मुताबिक मामले में धारा 80(2), 85, 352, 351(3), 115(2) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में वांछित चंद्रशेखर पुत्र गोमल और सायना उर्फ शैला देवी पत्नी चंद्रशेखर, निवासी चैनपुर टोला भुड़कुड़वा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल शैलेश सिंह, कांस्टेबल आशुतोष और महिला कांस्टेबल पिंकी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!