Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 4 बोरी यूरिया खाद बरामद

एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक और साइकिल भी जब्त; एक व्यक्ति नेपाल भागने में सफल

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध खाद तस्करी के खिलाफ 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की खुनवा सीमा चौकी की संयुक्त गश्ती टीम ने कार्रवाई करते हुए 04 बोरी यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल बरामद की। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को आसूचना के आधार पर संयुक्त गश्ती दल सीमा स्तंभ संख्या 556 से करीब 400 मीटर दूरी पर तैनात था। इसी दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल और साइकिल से भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों वाहन और उन पर लदा सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगे।

गश्ती दल ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति नेपाल भागने में सफल रहा। सामान की जांच करने पर चार बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पीताम्बर गिरी पुत्र स्व. मनोज गिरी, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड संख्या-01, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर बताया। खाद के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 04 बोरी यूरिया, मोटरसाइकिल और साइकिल समेत आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, खुनवा के सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा, वन्यजीव और अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!