Uncategorized

भवानीगंज पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 को थाना भवानीगंज में दर्ज मु0अ0सं0 102/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंशु कुमार पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम, निवासी ग्राम हज्जीडीह वरघाट, रामनगर, नगर पंचायत बढ़नीचाफा, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राममिलन सिंह प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव और कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!