Uncategorized

महराजगंज: SSB के साथ नेपाल बॉर्डर पर कोल्हुई पुलिस की संयुक्त गश्त

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए थाना कोल्हुई पुलिस ने SSB के साथ संयुक्त गश्त की।

संयुक्त गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध तस्करी और सीमा पार आवागमन पर निगरानी रखी गई। पुलिस और SSB जवानों ने बॉर्डर से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कोल्हुई पुलिस के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और SSB के बीच लगातार समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!