Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, इटवा पुलिस ने भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना इटवा पुलिस टीम ने 30 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को टिकुईया चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी थाना इटवा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 159/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामबरन यादव पुत्र रामजस यादव, निवासी ग्राम खुनियांव, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजी यादव एवं हेड कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार गौतम, थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!