भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 40.47 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
21 जुलाई 2026 को थाना सोनौली क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा के पास से रनवीर गुरुंग (19) पुत्र धीरज गुरुंग, निवासी वार्ड नंबर-2, झंडी बाजार नेवढ़िया चौक, जिला रुपनदेही, नेपाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 40.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
इस मामले में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 71/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी: 40.47 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, कांस्टेबल वासुदेव यादव और कांस्टेबल अनूप कुमार।
एसएसबी 22वीं वाहिनी टीम: सहायक सेनानायक आदित्य जायसवाल, निरीक्षक/सामान्य प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी/सामान्य सर्वेश कुमार, आरक्षी/सामान्य कान्हा राम घसाल और आरक्षी/सामान्य राजेश्वर बसुमतरी।




