चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार—चोरी की बाइक और नकदी बरामद

सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर जोगिया उदयपुर और बांसी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और 2,310 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिचरन पुत्र निर्मल, निवासी मुड़िला राजा, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। आरोपी को करौदा मसिना के सामने बांसी-नौगढ़ मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज दो मुकदमों और थाना बांसी में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
बरामदगी
- चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट
- चेसिस नंबर: MBLHAR071JHF14284
- 2,310 रुपये नकद
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, चोरी का माल रखने, गिरोहबंदी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव, उपनिरीक्षक अवधेश यादव और हेड कांस्टेबल त्रिपुरेश चौबे शामिल रहे।




