Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा से लावारिस कपड़ा और नेपाली नंबर की बाइक बरामद, कस्टम को सौंपा गया माल

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा क्षेत्र से लावारिस अवस्था में बड़ी मात्रा में कपड़ा और नेपाली नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम शेष फरेन्दा के पश्चिम आम के पेड़ के नीचे लावारिस अवस्था में रखे सामान की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 27 सेट लेडीज सूट-सलवार, 188 पीस हरे रंग के सूट का कपड़ा तथा नेपाली नंबर प्लेट (लु 18 प 5425) की लाल रंग की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की।

बरामद सामान को कब्जे में लेकर थाना सोनौली लाया गया। इसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए समस्त सामान कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बरामद सामान किसका है और इसे सीमा पार ले जाने की तैयारी की जा रही थी या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!