Uncategorized

महराजगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन जांच

महराजगंज । जनपद में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में थाना नौतनवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। साथ ही आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार का पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!