Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

मोबाइल दुकान में चोरी का घुघली पुलिस ने किया सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। थाना घुघली पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को थाना घुघली क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित A to Z मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चार मोबाइल मदरबोर्ड चोरी कर लिए थे। मामले में थाना घुघली पर मुकदमा संख्या 152/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में 12 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के Honor, Realme, Samsung एवं Infocus कंपनी के चार मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा घटना में प्रयुक्त TVS Raider (UP55AX2537) और Hero HF Deluxe (UP56BB5591) मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक शाहिद शिद्दीकी, मुख्य आरक्षी बाबूराम यादव, आरक्षी जैसपर बिन्द्रो, आरक्षी उज्ज्वल दीक्षित, आरक्षी प्रमोद यादव तथा आरक्षी सोनू कनौजिया शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!