ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

महराजगंज : गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकसडवा और जोगियवारी के बीच शुक्रवार को करीब तीन बजे ट्रेलर और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। ट्रैक्टर चालक जावेद अख्तर पुत्र अमरेश उम्र करीब चालीस वर्ष ग्राम बटईडीहा और ट्रैक्टर पर बैठे सवार सुरेश पुत्र केदारनाथ उम्र पैंतालीस वर्ष ग्राम पिपरा सोहट थाना कोल्हुई और बुद्धू पुत्र टिमकी उम्र करीब तीस वर्ष ग्राम सम्पत्तिहा थाना नौतनवां जो ट्रैक्टर पर सवार थे।
सभी को इलाज के लिए ऐम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बुद्धू को मृत्यु घोषित कर दिया। और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इस संबंध में कोल्हुई थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि जोगियावारी क्षेत्र में एकसडवा और जोगियावारी के बीच ट्रैक्टर और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई है। जिसमें एक की मृत्यु हो गई है। शेष दो को इलाज करा कर घर भेज दिया गया है और मृतक की पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।




