Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

राहगीरों को बेचने वाले थे कि पुलिस ने पकड़ लिया

आरोपी के कब्जे से चोरी की तेल/रिफाइन,चायपत्ती व ₹7130 -नकद आदि बरामद

रिपोर्टर – आनंद कुमार ( जोगिया उदयपुर सिद्धार्थनगर )

सिद्धार्थनगर : जोगिया उदयपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है,खुलासे में 1 आरोपी सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार/अभिरक्षा किया गया है। थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 48/2026 धारा 305 (A) बीएनएस ने फरार आरोपी जितेन्द्र व बाल अपचारी को उदयपुर -पकड़ी मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा उनके निशानदेही पर चोरी किए गए तेल/रिफाइन/ चायपत्ती आदि बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी/ बाल अपचारी को माननीय न्यायालय भेजा गया है।पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि हम दोनों लोग जोगिया में दुकान से चोरी करके सामान लाकर निजी खर्च करते थे तथा इधर उधर राहगीरों को औने पौने दामों पर बेच देते है आज हम लोग चुराए सामान को लेकर आए थे और अभी राहगीरों को बेचने वाले थे कि आप लोग आ गए और पकड़ लिए।

वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जनार्दन यादव,हे.का. श्रीनन्द यादव,हेमंत सिंह,का. राजाराम राजभर शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!