Uncategorized

कार्य में लापरवाही पाये जाने पर उपनिरीक्षक बीरबल चौहान किये गये निलंबित

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली फरेन्दा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

महरजगंज : पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा रविवार देर रात्रि थाना कोतवाली फरेन्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, साफ-सफाई, थाना कार्यालय, साइबर/महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कई कमियां पाई गईं। इन कमियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को निलंबित किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उ0नि0 व ड्यूटी मुंशी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए।

अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा और कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी, और प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!