Uncategorized

सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच सुलझाया पारिवारिक विवाद, साथ रहने को हुए राजी

मोहाना पुलिस की पहल से परिवार में बनी सहमति, काउंसलिंग के बाद दोनों ने साथ रहने का किया वादा

सिद्धार्थनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना मोहाना की मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझा दिया। समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।

पुलिस के अनुसार, ग्राम दुल्हा दरमियानी के एक दंपती के बीच पारिवारिक विवाद की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों को थाना मोहाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया। यहां टीम ने दोनों की बातें सुनीं और काउंसलिंग के जरिए आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए और आपसी सहमति से साथ रहने का वादा किया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

समस्या होने पर मिशन शक्ति केंद्र से करें संपर्क

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर थाना मोहाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर 9454408262 पर भी संपर्क कर अपनी समस्या बता सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!