Uncategorized

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बृजमनगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

महराजगंज : पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों का संधारण, अपराध पंजिका, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क एवं साफ-सफाई व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित/वारंटियों की प्रभावी गिरफ्तारी तथा शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को सशक्त बनाने, क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाने, अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय सूचना संकलन प्रणाली विकसित करने एवं आमजन के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को उच्च स्तर की सतर्कता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता दें, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!