Uncategorized

महराजगंज: न्यायालय से जारी वारंट पर शर्मा गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार शर्मा (26 वर्ष), पुत्र श्रीनिवास, निवासी निपनिया, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को ग्राम न्यायालय नौतनवां, महराजगंज से जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। मामला मु0नं0 13085/2025 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 351(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 का उल्लेख है। यह मामला अंगीरा बनाम विजय व अन्य के नाम से न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में परसामलिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– उपनिरीक्षक रामजीत

– मुख्य आरक्षी सुभाष यादव

– आरक्षी नितिश कुमार

पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!