Uncategorized

मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे एसपी महराजगंज, पूजा-अर्चना के बाद परखी सुरक्षा व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज। जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित मां लेहड़ा देवी मंदिर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर रहने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी फरेंदा, थाना प्रभारी बृजमनगंज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!